मासूम चिड़िया की कैद कहानी: जब सपने पिंजरे में दम तोड़ देते हैं
एक छोटी-सी मासूम चिड़िया थी…
जिसकी आँखों में पूरा आसमान समाया था।
वो खिड़की से बाहर झाँकती और सपने देखती —
एक दिन वो खुले आसमान में उड़ान भरेगी,
दुनिया देखेगी, कुछ बनाएगी और अपने सपनों को हकीकत में बदलेगी।
लेकिन उसे क्या पता था कि उसके किस्मत में आसमान नहीं,
सिर्फ पिंजरे लिखे थे।
पहले उसे एक पिंजरे में बंद कर दिया गया,
जहाँ उसकी उड़ान को “हद” कहकर रोक दिया गया।
उसकी खामोशी को “संस्कार” और उसके सपनों को “जिद” कह दिया गया।
फिर एक दिन, बिना उसकी मर्जी के,
उसे दूसरे पिंजरे में डाल दिया गया।
दीवारें वही थीं… बस चेहरे बदल गए थे।
पहले उसकी आवाज़ को अनसुना कर दिया जाता था,
अब उसे बोलने का हक भी छीन लिया गया।
उसके सपने अब आँखों में नहीं,
अंदर ही अंदर चुपचाप दम तोड़ने लगे।
हर दिन वो मुस्कुराने का नाटक करती,
हर रात अकेले में चुपचाप टूट जाती।
लोग कहते — “सब ठीक है।”
पर किसी ने उसकी आँखों के अंदर झाँककर नहीं देखा,
जहाँ हर रोज़ एक नई मौत हो रही थी।
एक दिन उसने हिम्मत जुटाई और उड़ने की कोशिश की।
पर वो नहीं जानती थी कि उसकी मासूमियत पहले ही शिकारी नज़रों में कैद हो चुकी थी।
उसकी हर कोशिश को “गलती” कहकर,
उसे फिर उसी पिंजरे में लौटा दिया गया —
थोड़ा और तोड़कर, थोड़ा और चुप कराकर।
आज वो चिड़िया ज़िंदा है…
लोगों के बीच, लोगों के साथ।
वो हँसती है, बातें करती है, सबको “बिल्कुल ठीक” लगती है।
लेकिन सच ये है —
वो अब उड़ना भूल चुकी है।
उसके पंख आज भी हैं…
पर उनमें जान नहीं बची।
क्योंकि कुछ पिंजरे शरीर को नहीं,
कुछ चिड़ियाँ पिंजरे में मरती नहीं…
बस एक दिन उड़ने का ख्वाब देखना छोड़ देती हैं।"
#HindiBlog #DarkReality #SadStory #EmotionalStory #LifeTruth
#WomenReality #PainfulTruth #BrokenDreams #DeepThoughts
#SocietyTruth #SilentPain #DarkWriting #𝘉𝘭𝘰𝘨𝘨𝘦𝘳𝘐𝘯𝘥𝘪𝘢
एक मासूम लड़की की दर्दभरी कहानी, जहाँ सपने पिंजरे में कैद होकर चुपचाप मर जाते हैं। समाज की खामोशी और रिश्तों के नाम पर होने वाले दर्द की सच्चाई पढ़ें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें